बिजली घरों के कोयला खत्म होने की खबरों के शोर के बीच कोयला मंत्रालय ने दिया यह बड़ा बयान

नयी दिल्ली : देश में पिछले चार-पांच दिनों से कोयला संकट की खबरें मीडिया में छायी हुई हैं। बिजली घरों के पास कोयला खत्म होने की खबरें आ रही हैं और कहा जा रहा है कि अगर जल्द आपूर्ति नहीं हुई तो बिजली उत्पादन रुक जाएगा। इन सब के बीच कोयला मंत्रालय ने रविवार को पहली बार बयान जारी किया है। कोयला मंत्रालय ने कहा है कि बिजली घरों का कोयला खत्म होने को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है और उनके पास अभी चार दिनों के लिए पर्याप्त स्टॉक है और अधिक मात्रा में उन्हें कोयला आपूर्ति की जा रही है।

कोयला मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंकाएं पूरी तरह गलत है। बिजली संयंत्रों के लिए लगभग 72 लाख टन कोयला का स्टॉक है जो चार दिनों की आवश्यकता के लिए पर्याप्त है और कोल इंडिया लिमिटेड के पास 400 लाख टन से अधिक कोयला है, जिसे बिजली संयंत्रों को आपूर्ति किया जा रहा है।

कोयला मंत्रालय ने कहा, कोयला कंपनियों से मजबूत आपूर्ति के आधार पर इस वर्ष सितंबर 2021 तक घरेलू कोयला आधारित बिजली उत्पादन में लगभग 24 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। बिजली संयंत्रों में कोयले की दैनिक औसत आवश्यकता लगभग 18.5 लाख टन प्रतिदिन है जबकि दैनिक कोयले की आपूर्ति लगभग 17.5 लाख टन प्रतिदिन है।

कोयला मंत्रालय ने कहा कि मानसून के लंबा खींचने से उनकी आपूर्ति में बाधा आयी थी। बिजली संयंत्रों में उपलब्ध कोयला एक रोलिंग स्टॉक है, जिसकी भरपाई कोयला कंपनियों से दैनिक आधार पर आपूर्ति द्वारा की जाती है। इसलिए बिजली संयंत्रों में कोयला का स्टॉक घटने को लेकर डर लगता है। मंत्रालय ने कहा कि कोयला क्षेत्रों में भारी बारिश के बावजूद कोल इंडिया लिमिटेड ने बिजली क्षेत्र को 255 लाख मिट्रिक टन से अधिक कोयला आपूर्ति की थी। कोल इंडिया की बिजली क्षेत्र को वर्तमान में कोयला आपूर्ति प्रतिदिन 14 लाख टन से अधिक है और घटती बारिश के साथ यह आपूर्ति बढ कर 15 लाख टन हो गयी है जिसके 16 लाख टन तक बढने की संभावना है।

कोयला मंत्रालय ने आश्वस्त किया है कि देश के घरेलू बिजली क्षेत्र के लिए पर्याप्त कोयला मौजूद है। कोयले की उच्च अंतरराष्ट्रीय कीमतों के कारणए आयात आधारित बिजली संयंत्रों द्वारा पीपीए के तहत भी बिजली की आपूर्ति लगभग 30ः कम हो गयी है, जबकि घरेलू आधारित बिजली आपूर्ति इस वर्ष की पहली छमाही में लगभग 24ः बढ़ गयी है। आयातित कोयला आधारित बिजली संयंत्रों ने 45.7 बीयू के एक कार्यक्रम के मुकाबले लगभग 25.6 बीयू उत्पन्न किया है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More