जयपुर/रांची: झारखंड के माही और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों नये लुक में नजर आ रहे हैं। उनका नया अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। गौरतलब है कि इन दिनों वे क्रिकेट के मैदान से दूर है। जयपुर एयरपोर्ट पर माही आर्मी कमांडो की तर्ज पर सिर पर काले रंग का कपड़ा बांधे दिखे।
करीबन छह घंटे उन्होंने पिंक सिटी जयपुर के एक होटल में बिताए। सोशल मीडिया पर उनके नये लुक वायरल हो रहे हैं। वे करीब छह घंटे जयपुर में रहे। इस दौरान वे एक होटल में रुके, जिसके बाद शाम की फ्लाइट से दिल्ली रवाना हुए। बतातें चलें कि वे हाल ही में जम्मू-कश्मीर में सेना में अपनी ट्रेनिंग के दौरान फौज की वर्दी में दिखे थे। इसके बाद वे इस अलग ही अंदाज में नजर आए। धोनी ने मिलिट्री कलर की टी-शर्ट, ब्लैक पैंट और सिर पर पट्टा बांधा हुआ था। जयपुर एयरपोर्ट पर उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। धोनी ने भी मुस्कराकर उनका अभिवादन स्वीकार किया।