दिल्ली के सरकारी स्कूल पहुंची मेलेनिया ट्रंप, बोलीं – नमस्ते, यहां के लोग बहुत दयालु हैं

 

नयी दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी व फस्र्ट यूएस लेडी मेलेनिया ट्रंप आज दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में पहुंचीं जहां उनका तिलक लगाकर भारतीय तरीके से स्वागत किया गया. मेलेनिया ट्रंप सर्वोदय को.एड सीनियर सेकेंडरी स्कूल पहुंचीं हैं जहां वे बच्चों से रू-ब-रू हो रही हैं. यह स्कूल अपने आप में एक आदर्श स्कूल की पहचान बना चुका है. यह स्कूल नानकपुर में स्थित है.

स्कूल के बच्चों ने मेलेनिया ट्रंप को मधुबनी पेंटिंग गिफ्ट के रूप में दिया. इस पेंटिंग को उन बच्चों ने स्वयं बनाया है.


मेलेनिया ट्रंप ने स्कूल में सबों को नमस्ते कहा. उन्होंने कहा कि यह बहुत खूबसूरत स्कूल है. पारंपरिक नृत्य प्रदर्शन से मेरा स्वागत करने के लिए धन्यवाद. उन्होंने कहा कि यह भारत की उनकी पहली यात्रा है. मेलेनिया ट्रंप ने कहा कि यहां के लोग बहुत दयालु हैं.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More