सुनंदा पुष्कर मौत मामले से कांग्रेस नेता शशि थरूर बरी, जज को कहा शुक्रिया

नयी दिल्ली : दिल्ली की एक अदालत ने सुनंदा पुष्कर मौत मामले में उनके पति व तिरुवनंतपुरम के कांग्रेस सांसद शशि थरूर को आरोप मुक्त कर दिया है।

सुनंदा पुष्कर की दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में 17 जनवरी 2014 को मौत हो गयी थी। इस होटल में सुनंदा अपने पति शशि थरूर के साथ ठहरी हुई थीं। हालांकि जिस वक्त सुनंदा की मौत हुई उस वक्त शशि थरूर दिल्ली में ही आयोजित कांग्रेस के अधिवेशन में शामिल होने गए हुए थे।

अदालत का फैसला आने के बाद शशि थरूर के वकील विकास पाहवा ने कहा कि यह सात साल लंबी लड़ाई थी और अंततः न्याय की जीत हुई है। उन्हें शुरू से ही न्याय व्यवस्था में विश्वास था। पुलिस द्वारा आत्महत्या के लिए उकसाने और क्रूरता के लिए लगाए गए आरोप बेतुके और बेबुनियाद थे।

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में शशि थरूर को मुख्य आरोपी बनाया था। आज मामले की सुनवाई के बाद विशेष न्यायाधीश गीतांजलि गोयल ने वर्चुअल माध्यम से आदेश पारित किया व शशि थरूर को आरोपों से बरी कर दिया।

शशि थरूर ने इस फैसले के बाद जज का आभार जताया है और यह पिछले साढे सात सालों से पूर्ण रूप से प्रताड़ना थी और उन्हें बड़ी राहत मिली है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More