Rupi Soren Funeral Live: नेमरा में जुटे मंत्री-विधायक, दोपहर 3 बजे होगा रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार

Rupi Soren Funeral Live
मां रूपी सोरेन को अंतिम विदाई देने पहुंचे CM हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन समेत परिवार के अन्य सदस्य
Rupi Soren Funeral Live: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन के अंतिम संस्कार को लेकर उनके पैतृक गांव गोला प्रखंड के नेमरा में गुरुवार सुबह से ही तैयारियां शुरू हो गई हैं। रूपी सोरेन का 72 वर्ष की उम्र में निधन हुआ है। अंतिम संस्कार को लेकर गांव में लोगों की आवाजाही बढ़ गई है और तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
Updates
2:10 PM

चमरा लिंडा, आदित्य साहू और अर्जुन मुंडा ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

झारखंड सरकार के मंत्री चमरा लिंडा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पहुंचे। तीनों नेताओं ने रूपी सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

2:03 PM

अंतिम दर्शन के दौरान रूपी सोरेन के पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित करते चंपाई सोरेन

2:02 PM

फूलों से सजे पार्थिव शरीर के पास श्रद्धांजलि अर्पित करती कल्पना सोरेन

2:00 PM

रूपी सोरेन के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित करते शोकाकुल लोग।

1:54 PM

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राजद नेता तेजस्वी यादव ने हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया। दोनों नेताओं ने उनके निधन पर संवेदना जताते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

1:53 PM

रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए सांसद ढुल्लू महतो भी पहुंचे

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए धनबाद सांसद ढुल्लू महतो रांची के मोरहाबादी स्थित आवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रूपी सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मीडिया से बातचीत में उन्होंने परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं भी जताईं।

1:51 PM

पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूपी सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके निधन से उन्हें गहरा दुख हुआ है। पीएम मोदी ने बताया कि रूपी सोरेन ने जनजातीय समुदायों के सशक्तिकरण के लिए लगातार काम किया। उन्होंने हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन और पूरे परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए इस कठिन समय में उनके साथ खड़े होने की बात कही।

1:42 PM

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर गुरुवार को अंतिम संस्कार के लिए रांची से उनके पैतृक गांव नेमरा (रामगढ़) रवाना हो गया। नेमरा में उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

इससे पहले रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर मोरहाबादी स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था, जहां परिवार के सदस्यों के अलावा झामुमो नेताओं और समर्थकों ने श्रद्धांजलि दी। नेमरा में भी बड़ी संख्या में परिजनों, शुभचिंतकों और समर्थकों के पहुंचने की संभावना है।

रूपी सोरेन के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी सहित कई नेताओं ने शोक जताया है। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी रूपी सोरेन के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शोक संदेश जारी कर दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

1:39 PM

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर मोरहाबादी स्थित आवास पर राज्य सरकार के मंत्री चमरा लिंडा, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, सांसद विजय हांसदा, सांसद ढुल्लू महतो, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो, विधायकगण, पूर्व मंत्रीगण, प्रशासनिक अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार एवं विकट दुख को सहन करने की शक्ति और धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

12:55 PM

राज्यपाल संतोष गंगवार ने रूपी सोरेन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गुरुवार को मोरहाबादी स्थित आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनके परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की। राज्यपाल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय दुख को सहन करने की शक्ति, धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

3:40 AM

थोड़ी देर में होगा रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार

दिवंगत रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर पैतृक गांव नेमरा पहुंच चुका है। फिलहाल अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही हैं। पूरा गांव गहरे शोक में डूबा है और माहौल पूरी तरह गमगीन है। इस बीच एक भावुक कर देने वाला दृश्य देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी मां की अंतिम विदाई के दौरान फूट-फूटकर रो पड़े। उस वक्त आसपास मौजूद लोग उन्हें संभालते और ढांढस बंधाते नजर आए।

3:30 AM

रूपी सोरेन को याद कर भावुक हुए देवघर विधायक सुरेश पासवान

देवघर विधायक सुरेश पासवान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन को याद कर भावुक हैं। उन्होंने प्रभात खबर से खास बातचीत में उन्हें देवी बताया। उन्होंने कहा कि वे हमारे लिए एक देवी की तरह मां थीं, जिन्होंने सबको दुलार, प्यार और आशीर्वाद दिया। जब भी कोई उनके यहां जाता था, तो वे आशीर्वाद देती थीं। इसके अलावा, भोजन और चाय के लिए जरूर पूछती थीं।

10:40 PM

रूपी सोरेन के निधन पर बाबूलाल मरांडी ने जताया शोक

भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि इस दुखद खबर से उनका मन बेहद व्यथित है। मरांडी ने शोकाकुल सोरेन परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

10:21 PM

रूपी सोरेन के निधन पर परिमल नाथवाणी ने जताया शोक, कहा- शिबू सोरेन के संघर्ष में उनका योगदान भुलाया नहीं जा सकता

दिशोम गुरु और महान आदिवासी नेता दिवंगत श्री शिबू सोरेन की धर्मपत्नी और झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन की पूज्य माता जी श्रीमती रूपी सोरेन के निधन की दुःखद सूचना मिली।
दिवंगत रूपी जी ने स्वर्गीय शिबू सोरेन के संघर्ष भरे जीवन में पल-पल साथ दिया और उनके योगदान को भुला नहीं जा सकता।

10:19 PM

मां के निधन पर भावुक हुए हेमंत सोरेन, बोले- “बाबा के जाने के बाद मां ही मेरी सबसे बड़ी छांव थीं”

10:05 PM

‘झारखंड ने एक ममतामयी मातृशक्ति को खो दिया’

पूर्व मंत्री मथुरा प्रसाद महतो ने रूपी सोरेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन के निधन की खबर बेहद दुखद है।
उन्होंने कहा कि रूपी सोरेन के निधन से झारखंड ने एक सरल, स्नेहमयी और संघर्षशील मातृशक्ति को खो दिया है। उनके निधन से समाज और परिवार में अपूरणीय क्षति हुई है।

10:04 PM

कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद ने रूपी सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दुख जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत पूरे शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति मिलने की कामना की।
अंबा प्रसाद ने अपने संदेश के अंत में रूपी सोरेन को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

10:03 PM

मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति दें: चंपई सोरेन

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने रूपी सोरेन के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन की पत्नी के निधन की खबर से उनका मन व्यथित है। चंपई सोरेन ने झारखंड आंदोलन के दौर की पुरानी घटनाओं और यादों को भी याद किया।
उन्होंने मरांग बुरु से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

10:02 PM

रूपी सोरेन के निधन पर सरयू राय ने जताया शोक

झारखंड के विधायक सरयू राय ने रूपी सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां के निधन की खबर बेहद दुखद है। सरयू राय ने रूपी सोरेन को स्नेह और अपनत्व से भरी शख्सियत बताते हुए कहा कि वह अपने पीछे परिवार और उनसे जुड़े लोगों की बड़ी विरासत छोड़ गई हैं।
उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों और समर्थकों को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति मिलने की कामना की।

लेखक के बारे में

By Samridh Desk

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More