स्वच्छता को लेकर मुखिया ने ग्रामीणों के बीच किया बैठक

धीरज शर्मा


बिरनी(गिरिडीह): बिरनी के कपिलो पंचायत के पन्दनाकला गांव में मुखिया इन्दु देवी ने स्वच्छता को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों के बीच एक बैठक आयोजित किया। बैठक में गांव की जलसहिया शर्मीली देवी काट्स एक्सपर्ट गजाधर प्रसाद, पीएसपी प्रदीप वर्मा, स्वंय सेवक सुरज कुमार मोदी, आरती देवी, स्वंय सहायता समूह की महिलाएं व युवा मुखिया प्रतिनिधि मुकेश यादव मुख्य रूप से मौजूद थे।

जहाँ उपस्थित लोगों को मुखिया ने स्वच्छता का पाठ पढाया बैठक में मुखिया ने शौचालय का उयोग कैसे किया जाय शौच के बाद हाथ धोने सहित कई जानकारी ग्रामीणों के बीच दिया। वहीं बैठक के बाद मुखिया ने देर रात को साउंड प्रोजेक्टर के माघ्यम से रात्रि चौपाल करते हुए शौचालय से प्रेरित लघुकथा का फिल्म दिखाकर शौचालय निर्माण करने एवं लोगों को साबुन से हाथ धोकर खाना खानें के लिए प्रेरित किया। जहाँ लोगों ने देर रात तक ग्रामीणों ने बैठक शौचालय उपयोग की जानकारी प्राप्त किया। वहीं मुखिया इंदु देवी पुरे पंचायत को जल्द से जल्द खुले में शौचमुक्त पंचायत बनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More