कोकर व्यापारी संघ ने लगाया अस्थायी प्याऊ

रांची: कोकर व्यापार संघ के तत्वाधान में बुधवार को विभिन्न स्थानों के लिए 16 घड़ो के साथ अस्थायी प्याऊ कोकर क्षेत्र के लिए लगवाने का शुभारम्भ किया गया। अस्थायी प्याऊ का उद्धघाटन करते हुए पूर्व अध्यक्ष जय प्रकाश भल्ला ने कहा कि जल ही जीवन है, अस्थायी प्याऊ लगाने से राहगीरों को आसानी होगी। वहीं कोकर व्यापार संघ के अध्यक्ष विकास विजयवर्गीय ने कहा कि मानव जीवन का पहला श्रोत है जल, जल ही वो शक्ति है जो इंसानों को ऊर्जा प्राप्त करवाती है। उन्होंने जल की महत्ता बताते हुए कहा कि भीषण गर्मी में ठन्डे जल की प्याऊ लगाना पुण्य का कार्य है।
[URIS id=8357]
गर्मी में प्यासे को पानी जरूर पिलाना चाहिए। अध्यक्ष विकास विजयवर्गीय ने बताया की कोकर क्षेत्र में इस भीषण गर्मी में कोई पानी के बिना परेशान ना हो ऐसी हमारी व्यवस्था है। बाद में कोकर व्यापार संघ के तीनों पूर्व अध्यक्ष जय प्रकाश भल्ला, रतन अग्रवाल, तुषार विजयवर्गीय के द्वारा कोकर व्यापार संघ के सदस्यों को संकल्प दिलावाया गया और कहा गया कि जितना हो सके उतना प्याऊ लगवाए और राहगीरों के कंठ को शीतल से तृप्त करायें। कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव सुभाष अग्रवाल, संयोजक माणिक चंद्र ठाकुर, संरक्षक अनिल अग्रवाल, जयदेव धूत, अजय अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, ब्रह्मदेव सिंह, पवन सिंह, पिंटू, मनोज कुमार पोद्दार, विष्णु खंडेलवाल सहित अन्य ने महत्वूपर्ण भूमिका निभायी।
यह भी पढ़ें:
https://samridhjharkhand.com/bjp-prepares-1001-kg-of-laddu-ready-to-celebrate-victory


