अस्थाई सरकार बनने के बाद झारखंड में चिकित्सा व्यवस्था सुधरी है: राज पलिवार

देवघर: जिले में चिकित्सकों के द्वारा गरीब जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधा पहुंचाने के उद्देश्य से एक अभियान की शुरुआत की गई। स्थानीय वैष्णवी सभागार में एसोसिएशन ऑफ ऑप्थलमोगीकल सोसाइटी की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमें झारखंड के जाने- माने चिकित्सकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन सूबे के श्रम नियोजन मंत्री राज पलिवार ने किया। इस कार्यक्रम में चिकित्सकों ने बताया कि गरीब जनता को यह पता नहीं चलता कि उन्हें कौन सी बीमारी है और इलाज कहां कराना है और कौन इलाज करेगा।
खासकर आंख से संबंधित रोगों के लिए लोग लापरवाह नजर आते हैं जब तक कि उन्हें अंधापन की शिकायत नहीं आ जाते हैं, ऐसे में आईकॉन झारखंड चैप्टर की ओर से देवघर में इस कार्यक्रम की शुरुआत की जा रही है, ताकि दूरदराज के ग्रामीणों को चिकित्सा सुविधा खासकर आंख से संबंधित की जा सके।
उद्घाटन के मौके पर श्रम नियोजन मंत्री राज पलिवार ने कहा कि अस्थाई सरकार बनने के बाद झारखंड में चिकित्सा व्यवस्था सुधरी है लेकिन जब डॉक्टर का समय अपने काम में हाथ बनाने लगे तो वह दिन दूर नहीं जब सुदूर गांव तक भी इलाज पहुंच सकेगा। श्री पलिवार ने डॉक्टर के इस प्रयास को काफी सराहा और इनका सहयोग करने की बात भी कही।
समृद्ध झारखण्ड के लिए देवघर से सुनील कुमार की रिपोर्ट…


