फिल्म तान्हाजी का ट्रेलर रिलीज, लंबे अरसे बाद साथ दिखेंगे अजय-काजोल

मुंबई : फिल्म तान्हाजी का ट्रेलर आज रिलीज हो गया. अजय देवगन एवं सैफ अली खान के अभिनय से सजी इस फिल्म का पूरा नाम है तान्हाजी: द अनसांग वारियर. इस फिल्म में अजय देवगन ने मराठा योद्धा सूबेदार तानाजी मालूसरे का किरदार निभाया है. इस फिल्म में अजय देवगन की रियल लाइफ वाइफ यानी काजोल ने उनकी पत्नी की आॅन स्क्रीन भूमिका निभाई है. वे फिल्म में सावित्री भाई मालूसरे के किरदार में हैं जो तानाजी की पत्नी हैं.

सैफ अली खान खलनायक की भूमिका में हैं और उन्होंने उदयभान का किरदार निभाया है. इस फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर हिट हो गया. लोगों ने इसकी खूब तारीफ की है.

डायरेक्टर ओम राउत की यह 3डी फिल्म 10 जनवरी 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म के जरिए लंबे समय बाद काजोल पति अजय देवगन के साथ दिखेंगी और वह भी पत्नी या प्रेमिका की भूमिका में.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More