तनुश्री दत्ता फिर नाना पाटेकर के खिलाफ कोर्ट पहुंचीं

 

मुंबई : बाॅलीवुड में मी टू मूवमेंट शुरू करने वाली अभिनेत्री तनुश्री दत्ता एक बार फिर अभिनेता नाना पाटेकर के खिलाफ कोर्ट पहुंचीं हैं. उन्होंने फिर से मुंबई के अंधेरी रेलवे मोबाइल मेट्रोपाॅलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में प्रोटेस्ट याचिका दाखिल की है. इस याचिका में तनुश्री दत्ता ने ओशिवारा पुलिस स्टेशन के खिलाफ विरोध जताया है. उन्होंने ओशिवारा पुलिस स्टेशन द्वारा बनायी गयी रिपोर्ट पर सवाल उठाया है. मालूम हो कि अपनी रिपोर्ट के जरिए ओशिवारा पुलिस स्टेशन ने नाना पाटेकर को क्लीनचिट दी थी.

मालूम हो कि तनुश्री दत्ता ने 2018 में एक चैनल को दिए इंटरव्यू में दावा किया था कि फिल्म हाॅर्न ओके प्लीज की शूटिंग के दौश्रान उनके साथी कलाकार नाना पाटेकर ने उनके साथ गलत व्यवहार किया था. उन्होंने कहा था कि शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर का कोई सीन शूट नहीं होने वाला था. इसके बावजूद भी वे सेट पर मौजूद थे. तनुश्री दत्ता के अनुसार, नाना ने अपने प्रभाव का प्रयोग करते हुए उनके गाने में खुद को एड करवा लिया और इस दौरान उनका टच उन्हें पसंद नहीं आ रहा था.

तनुश्री दत्ता के अनुसार, उन्होंने जब इस पर आपत्ति जतायी तो फिल्म मेकर्स ने इस गाने से उन्हें हटाकर राखी सावंत को ले लिया और शूटिंग शुरू कर दी. तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर के अलावा कोरियोग्राफर गणेश आचार्य, निर्देशक राकेश सारंग और निर्माता समी सिद्दीकी पर भी आरोप लगाए थे और शिकायत दर्ज करायी थी.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More