बिग बॉस 13: सलमान ने किया मधुरिमा को घर से बाहर, जानिए सच्चाई

मुंबई: बीते शनिवार मधुरिमा तुली बिग बॉस के घर से बाहर हो गई। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से उनका अपने एक्स-बॉयफ्रेंड विशाल, जो कि इस रियलिटी शो के कंटेस्टेंट भी हैं, के साथ अनबन चल रहा था। हाल ही में मधुरिमा के हिंसात्मक रवैये और नियमों को तोड़ने के चलते सलमान ने उन्हें शो से बाहर का रास्ता दिखाया।

हाल ही के दिनों में इनके अपने एक्स से कहासुनी की खबर आयी थी। विशाल ने मधुरिमा को भड़काने के लिए उनके ऊपर पानी फेंक दिया। जिससे वे नाराज़ हो गईं और बदले में इन्होंने विशाल की पैन से पिटाई कर दिया । इस लड़ाई के बाद बिग बॉस ने दोनों को घर में मौजूद जेल में बंद कर रखा था और उन्हें फैसले के आने तक इंतजार करने के लिए कहा गया था।

घर से बाहर आने के बाद उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि विशाल लगातार उन्हें उकसाते थे । इस वजह से वो अपने आपको रोक नहीं पाती थीं । मधुरिमा ने कहा, ‘मुझे अफसोस है कि मैंने उस इंसान को मारा जिसे मैं बहुत ज्यादा प्यार करती थी । अगर वो ऐसा ना करतीं तो बिग बॉस के गेम में बनी रह सकती थीं।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More