आप पार्टी के झंडा ढोने के लिए नहीं, आत्म मंथन करें युवा

बहुत भयावह है, आज हमारे युवा पीढ़ी को राजनीतिक हथकंडे की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। युवाओं को करियर से भटकाकर, राजनीति पार्टियां अपने प्रचार-प्रसार के लिए इस्तेमाल कर रही है।
शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर, आज हमारे युवा सवाल नहीं करते। बस सोशल मीडिया के भीड़ तंत्र का हिस्सा बन रहे हैं।
जो भविष्य के लिए बहुत ही घातक और कष्टदायक है। युवा इंटरनेट का इस्तेमाल अच्छी जानकारी संग्रह करने के बजाय झुठी सुचनाओं को शेयर करने में कर रहे हैं। युवाओं की आत्म मंथन करने की शक्ति को कमजोर बनाया जा रहा है साथ ही इनको भीड़ का हिस्सा बनाया जा रहा है।
मेरी अपील है युवाओं से, छात्रों से वे सोशल मीडिया के इस भीड़ तंत्र में न पडें। अपने करियर पर फोकस करें। आपके लिए आपका करियर ज्यादा महत्वपूर्ण है। किसी भी राजनीतिक पार्टी का झंडा ढोने से बचें। आपको अपने लिए, अपने माता-पिता के सपनों को पूरा करना है।
सोशल मीडिया को इज़ाद करने के पीछे का मकसद था कि लोग अपनी- अपनी बातें, अपने विचार का आदान प्रदान एक खुले मंच पर कर पाएं। एक दूसरे से जुड़े रहें। लेकिन आज जिस तरह से इस अद्भुत इज़ाद का दुरपयोग किया जा रहा है, गलत जानकारियों को फ़ैलाने में एवं लोगों को गुमराह करने में उससे हमारे समाज में इक खतरा उत्पन्न हो गया है। जो लोगों को आपस में जाति, धर्म के नाम पर गुमराह कर के लड़ा रहा है। आजकल कुछ राजनितिक पार्टी भी युवा वर्ग का इस्तेमाल अपने पार्टी क प्रचार के लिए इनको हथकंडे के रूप में कर रही है।
[metaslider id=4421]

