रामगढ़: राधा गोविंद विश्वविद्यालय में करमा मना

रामगढ़: राधा गोविंद विश्वविद्यालय में बुधवार को प्राकृतिक पर्व करमा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बीएन साह, विश्वविद्यालय विद्यालय के विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो डॉ एम रजीउद्दीन मौजूद रहे। समारोह में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कुलाधिपति ने कहा कि करमा महोत्सव का सीधा संबंध पर्यावरण संरक्षण से है यह पर्व प्रकृति के प्रति सम्मान का पर्व है। यह पर्व हमें प्रेरणा देती है कि प्रकृति की रक्षा करके ही हम खुशहाल जीवन की कामना कर सकते हैं।
विज्ञान संकायाध्यक्ष ने कहा कि करमा पर्व पर बहन अपने भाई के सलामती की दुआ तो करती ही है, साथ ही अच्छी फसल की कामना करती है। मौके पर विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा पारंपरिक करमा नृत्य प्रस्तुत किया गया। मौके पर राधा गोविंद शिक्षा ट्रस्ट रामगढ़ के सचिव प्रियंका कुमारी, विश्व विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य फूलमती देवी, अजय कुमार, अनिता कुमारी, वित्त एवं लेखा पदाधिकारी संजय कुमार, कुलसचिव डॉ निर्मल कुमार मंडल, परीक्षा नियंत्रक डॉ अशोक कुमार, अनिल कुमार, राधा गोविंद, सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के प्रधानाध्यापक सुजीत कुमार आदि लोग उपस्थित थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More