आज इसकी स्थिति देखकर मुझे रोना आ रहा है: केदार

खरगडीहा(गिरिडीह): मैं इस विद्यालय का छात्र हूँ और इसको संवारने को लेकर मुझे जो भी करना पड़ेगा मैं करूँगा। उक्त बातें सरकार के सचेतक सह जमुआ विधायक केदार हाजरा ने मिर्जागंज स्थित लंगटा बाबा उच्च विद्यालय मिर्जागंज के प्रांगण में कहा। मौका था विद्यालय में चल रहे पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन एलुमनी मिट-2018 का। विधायक श्री हाजरा ने कहा कि मैं भी इस विद्यालय का छात्र रहा हूँ। आज इसकी स्थिति देखकर मुझे रोना आ रहा है। इसके टूटे भवन और कमरे, अब सभी को सवारेंगे। मैं अगले माह सबसे पहले विद्यालय गेट का जीर्णोद्धार कर उसे भव्य बनाऊंगा। बहुत जल्द शिक्षकों और संसाधनों से लैस की हल करूंगा। जब हम यहां के सत्तर-अस्सी के दशक में छात्र थे, तो इस विद्यालय की गूंज एकीकृत पूरे बिहार में सुनाई पड़ती थी। कहा मैं संकल्प लेता हूँ कि विद्यालय को पुनः इसकी खोई हुई प्रतिष्ठा वापस लाऊंगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के पूर्व प्राचार्य राघव पांडेय और संचालन 1986 बैच के छात्र बिजय कुमार चौरसिया के द्वारा किया गया। मंगलवार का दिन लंगटा बाबा उच्च विद्यालय के लिए ऐतेहासिक था। सन 1950 में स्थापित हुआ लंगटा बाबा उच्च विद्यालय जो लगभग 68 वर्षो से संचालित है, पूर्ववर्ती विद्यार्थियों का समागम विद्यालय परिसर को अलग छटा दे रहा था। विद्यालय के छात्र सह लंगटा बाबा स्टील प्राइवेट लिमिटिड के निदेशक मोहन साव के सौजन्य से संपन्न कार्यक्रम को विद्यालय के पूर्व शिक्षक गिरिवर नन्दन प्रसाद, दिलीप कुमार दाराद, छात्र सह गिरिडीह जिला 20सूत्री उपाध्यक्ष अशोक उपाध्याय, बोकारो डीआरडीए के निदेशक संदीप कुमार, हजारीबाग डिप्टी कलेक्टर राजेश कुमार, टेक्निकल हेड सीएसएफ, बीआईटी मेसरा रांची सुधीर कुमार, देवघर जिप अध्यक्ष प्रतिनिधि अशोक राय, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष विनय शर्मा, जमुआ की पूर्व प्रमुख सोनी चौरसिया, क्रोनिकल मैगजीन के निदेशक निरंजन राय, विद्यालय के प्रधानाचार्य सुखदेव सिंह, जियाउद्दीन खान, वीणा वर्मा, जयरानी कुमारी, पंसस प्रयाग यादव, विधु विनोद, धर्म प्रकाश साव, बिपिन कुमार, राजेन्द्र कुमार, रघुनाथ महतो, विनोद कुमार राय, दारा हाजरा, सूचित कुमार गुप्ता, सुधीर राम, रामरूप साव, मनोज स्वर्णकार, प्रदीप साव, दिलीप साव इत्यादि ने संबोधित किया।

कार्यक्रम में देश के विभिन्न प्रान्तों से आये पूर्ववर्ती विद्यार्थियों की उपस्थिति रही। सभी ने सामूहिक रूप से समूह बना कर विद्यालय को संवारने और पुरानी प्रतिष्ठा वापस दिलाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के दिवंगत शिक्षकों और छात्रों को श्रद्धा-सुमन अर्पण कर किया गया। लंगटा बाबा की तस्वीर पर माल्यार्पण, ततपश्चात शिक्षकों और आगन्तुकों को शॉल और पुष्प-गुच्छ देकर स्वागत किया गया। विचार-मंथन के बाद फोटो सेशन और सामूहिक भोज का कार्यक्रम संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामप्रसाद साहू, रंजीत कुमार, जितेंद्र कुमार, योगेश्वर राम, सदानंन्द साव, रवि राजा, कुणाल सिन्हा, विरेन्द्र कुमार, सूक्जदेव सिंह, रामचंद्र साव, विनोद कुमार साव, योगेश कुमार पांडेय, रामदास साव, रंजीत साव, मिहिर मिश्रा, इंतख़्वाब आलम, सुरेन्द्र सिंह, राजन कुमार सिन्हा, नरेश यादव, प्रवीण सिन्हा, मोहन यादव समेत सैकड़ों छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More