बीएड नामांकन को लेकर काउंसलिंग शुरू

रांची: बीएड नामांकन को लेकर ऑनलाइन काउंसलिंग विवाद के बाद सोमवार को रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में चयनित अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग शुरू कर दी गई है। 27 जुलाई तक इस दरमियान दो पालियों में चलनेवाली काउंसिलिंग के तहत विवि के कुल 131 बीएड कॉलेज में नामांकन लिया जाएगा। नामांकन के लिए 13 हजार सीटें है व 12 हजार 615 अभ्यर्थियों ने अपना पंजीयन कराया है।
गौरतलब है कि इस काउंसिलिंग हेतु कुल 18 हजार 663 अभ्यर्थी चयनित किए गए थे। प्रक्रियाओं को संचालित करने के लिए 10 बेंच बनाए गए हैं और एलईडी स्क्रीन पर अभ्यर्थियों का नाम, रोल नंबर और कॉलेज संबंधित जानकारी दी जा रही है। बता दें कि विभाग ने रांची विश्वविद्यालय को बीएड अभ्यर्थियों की काउंसलिंग के लिए अधिकृत किया है। विवि प्रशासन द्वारा पहले ऑनलाइन चयनित अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट जारी की गई थी, लेकिन उस मेरिट लिस्ट में काफी गड़बड़ियां पाई गई। इस बाबत अभ्यर्थियों ने इसकी शिकायत कुलपति से की। तत्काल इस पर कार्रवाई करते हुए वीसी रमेश पांडेय ने ऑनलाइन प्रक्रिया को रद्द करते हुए फिजिकली काउंसलिंग का आदेश जारी कर दिया।

[URIS id=9499]

 

सोमवार से इसी बाबत विवि के मोरहाबादी कैंपस स्थित आर्यभट्ट सभागार में बीएड अभ्यर्थियों के लिए काउंसलिंग रखी गई। इस मौके पर राज्य के कई जिलों से अभ्यर्थियों पहुंचे व मेरिट के आधार पर बीएड कॉलेजों का चयन किया। बीएड अभ्यर्थियों की सहूलियत के मद्देनजर 10 टेबल बनाए गए हैं। एक बार में 10 विद्यार्थी को काउंसलिंग के लिए बुलाया जा रहा है। विद्यार्थियों को रैंक के आधार पर काउंसलिंग के लिए बुलाने का प्रावधान किया गया है। आज इस बाबत एक से लेकर 582 अंक वाले विद्यार्थियों की काउंसलिंग की गई है। विवि प्रशासन काउंसलिंग को लेकर पूरी पारदर्शिता बरत रहा है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More