सर्वश्रेष्ठ सेविका विनीता हुई पुरस्कृत

बोकारो थर्मल: बोकारो थर्मल गोबिंदपुर डी पंचायत जनता नगर निवासी व आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 17 की सेवका विनिता प्रसाद को बोकारो जिला की सर्वश्रेष्ठ सेविका के लिए रांची में आयोजित समारोह में पुरस्कृत किया गया। रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन में आयोजित समारोह में पूरे राज्य के विभिन्न जिलों की सेविका को उनके कार्य के आधार पर चयनित कर आमंत्रित किया गया था। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राज्य की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री डाॅ लुईस मरांडी ने सभी सेविकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बोकारो थर्मल की सेविका विनिता प्रसाद व चास की सेविका कुमकुम देवी को बोकारो जिला की सर्वश्रेष्ठ सेविका घोषित किया गया। विनिता को पुरस्कृत करने पर स्थानीय सेविकाओं में सुषमा कुमारी, मीना देवी, अर्चना कुमारी, सोनी गुप्ता, तब्बसुम आरा, देवंती देवी, सीमा देवी, रिंकू देवी, तब्बसुम अली, सीमा, रोहिणी देवी आदि ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया है।



