प्लास्टिक समाज व लोगों के लिए हानिकारक: डॉ. गंगा

आईएसएम में प्लास्टिक फ्री कैंपस
रांची: राजधानी के आईएसएम, पुंदाग में शनिवार को बिजनेस मैनेजमेंट, होटल मैनेजमेंट विभाग के अलावे सभी शिक्षकों द्वारा “प्लास्टिक मुक्त कैंपस” अभियान चलाया गया। इस दौरा पूरे परिषर से प्लास्टिक के सभी सामानों की सफाई की गई। विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्थानीय लोगों को प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील की।
संस्थान के निदेशक डॉ. गंगा प्रसाद सिंह ने कहा कि प्लास्टिक को वर्तमान स्थिति में सभी लोग अभिन्न अंग बना चुके हैं, लेकिन हमें यह नहीं पता कि व्यक्तिगत व सामाजिक रूप से इससे कितनी हानि हो रही है। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक विभिन्न तरह के हानिकारक केमिकल से बने होते हैं। वे सभी केमिकल उत्सर्जन द्वारा वातावरण को दूषित करते हैं। हमारे भोजन व पेय पर्दाथ को भी बर्बाद कर रहे हैं। कहा कि इसकी कारण लोग अनेक बीमारियों से ग्रसित हो रहे है। निदेशक ने कहा कि आज हम सभी संकल्प लें कि भविष्य में कभी भी प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेंगे।
इसके अलावे हर विद्यार्थी अपने आसपास के दस घरों को शिक्षित करेंगे कि प्लास्टिक के उपयोग से क्या-क्या हानिकारक बीमारियां हो सकती हैं। संस्थान के सचिव टी प्रसाद, विभागाध्यक्ष डॉ सुशील कुमार ने प्लास्टिक पर किसी बैक्टीरिया का अगले पांच सौ सालों तक कोई प्रभाव नहीं पड़ता है, इसी कारण यह पर्यावरण के लिए घोर हानिकारक है। मौके पर छात्र सपना, प्रियरंजन, मोहित, संतोष चार छात्रों द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन प्लास्टिक से होनेवाली हानी को बताया। छात्र राज सिंह, अनिशा, सोमना, प्रभावती, रवि, रितिका, प्रताप सहित विद्यार्थियों ने एक विशेष अभियान भी चलाया।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More