अभाविप ने निकाला विजय जुलूस

खरगडीहा(गिरिडीह) : जमुआ प्रखंड क्षेत्र में स्थित लंगटा बाबा कॉलेज मिर्जागंज के छात्रों ने गुरुवार को विजय जुलूस निकालकर जीत की खुशियां मनाई। विजय जुलूस कॉलेज परिसर से डीजे के साथ मिर्जागंज बाजार होते हुए जमुआ चौक तक गाड़ियों के माध्यम से भ्रमण किया। जुलूस में शामिल छात्रों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर जीत का जश्न मनाया। जुलूस में सुनो चंपा सुनो तारा सरीखे सहित कई गानों पर छात्रों ने जमकर ठुमके लगाए। बता दें कि 10 जनवरी को लंगटा बाबा कॉलेज में छात्र चुनाव की गणना बुधवार देर शाम संपन्न हुई थी। चुनाव में अभाविप ने तीनों सीटों को जीतकर झाविमों व आजसू को चित कर दिया। सिर्फ उपाध्यक्ष पद पर झाविमो का कब्जा रहा।
कॉलेज छात्र प्रभारी विनय कुमार राय ने कहा कि देश में भाजपा की नीति सबका साथ सबका विकास लोगों को पसंद आ रही है यही कारण है कि छात्र संघ चुनाव में पूरे गिरिडीह जिले में 28 सीटों में से 22 सीटों पर अभाविप की जीत हुई है। छात्रों को भाजपा सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है उन्होंने कहा कि छात्र चुनाव में अभाविप की 3 सीटों पर जीत का श्रेय स्थानीय विधायक केदार हाजरा के कुशल नेतृत्व को जाता है कहां की पूरे गिरिडीह जिले में अभाविप की जीत ने सिद्ध कर दिया है कि जिले में छात्रों को इसके अलावा कोई विकल्प नहीं है।




