रांची : राष्ट्रपिता महात्मा गांघी की 150वीं जयंती के मौके पर सीआईटी में बापू का जयंती समारोह मनाया गया। मौके पर प्रभारी प्राचार्य डा. ए भट्टाचार्य ने कहा कि बापू के आर्दर्शों के पालन मात्र से ही जीवन को सफल बनाया जा सकता है।
जयंती समारोह को एन के मुखोपाध्याय, प्रो. अरशद उस्मानी, प्रो. के पी दत्ता, प्रो. श्वेता सोनाली ढाल आदि ने भी संबोधित किया। मौके पर सभी विभागाध्यक्ष, शिक्षक कर्मचारी व विद्यार्थी उपस्थित थे।