CBSE ने जारी किया एडमिट कार्ड, 15 फरवरी से होगी परीक्षा

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इस साल होने वाली बोर्ड परीक्षाओं का प्रवेश पत्र सीबीएसई के ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी किये गयें हैं, जहाँ से इसे डाउनलोड किया जा सकता है।हालाँकि छात्र इसे डाउनलोड नहीं कर सकते। इसके लिए उन्हें अपने विद्यालय से संपर्क करना होगा, जिनके पास ही सिर्फ डाउनलोड करने का अधिकार है। जानकारी हो कि सीबीएसई से सम्बद्ध स्कूलों के पास वेबसाइट का लॉग इन आईडी और पासर्वड होगा जिसके द्वारा स्कूल एडमिड कार्ट को डाउनलोड कर सकेंगे।
छात्र या उनके अभिभावक सीबीएसई एडमिट कार्ड लेते समय इस बात का ध्यान अवश्य रखे कि उनके एडमिट कार्ड पर प्रिंसिपल का हस्ताक्षर हुआ है। यदि एडमिट कार्ड पर हस्ताक्षर न हुआ हो तो वे एडमिट कार्ड पर प्रिंसिपल के साइन जरुर करवा लें क्योंकि बिना हस्ताक्षर किया प्रवेश पत्र मान्य नहीं होगा। परीक्षा वाले दिन विद्यार्थी एडमिट कार्ड लेकर जाएं क्यूंकि बिना एडमिट कार्ड के विद्यार्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी।
सीबीएसई बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 15 फरवरी 2020 से शुरू हो रही है जो कि 20 मार्च 2020 तक चलेगी। जबकि 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 15 फरवरी 2020 से 30 मार्च 2020 तक आयोजित की जाएगी।




