गिरिडीह: प्रशासन ने स्कूल प्रबंधन को फटकारा, फीस वृद्धि पर रोक

अभिभावक संघ की हुई जीत
गिरिडीह: अभिभावकों का अथक प्रयास आखिरकार रंग लाया व प्रशासन ने विगत कई दिनों से निजी विद्यालय द्वारा फीस वृद्धि पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि इसके बावजूद विद्यालय प्रबंधन मनमानी पर अड़ा रहा, तो उस पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावे इस बाबत अभिभावक संघ के पुनर्गठन का निर्देश भी दिया गया।
यह भी पढ़ें: चमकी बुखार को लेकर झारखंड हाई अलर्ट पर
गौरतलब है कि गिरिडीह जिला अभिभावक संघ निजी विद्यालयों में फीस बढ़ोतरी को लेकर लंबे वक्त से आंदोलन कर रहा था। खासकर कार्मेल स्कूल अभिभावक संघ लगातार विद्यालय में धरना प्रदर्शन के माध्यम से विद्यालय की मनमानी का विरोध कर रहे थे। स्कूल की मनमानी के विरोध में आखिरकार ये प्रशासन की शरण में गये। गुरुवार को विधायक निर्भय शाहाबादी के पहल पर डीआरडीए के सभागार में प्रशासन, स्कूल प्रबंधन व अभिभावक संघ के बीच वार्ता हुई।
[URIS id=9499]

