कैंपस में सीआईटी के 38 विद्यार्थी चयनित

रांची: कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलॉजी रांची में आहूत मेगा कैंपस ड्राइव में विभिन्न ब्रांचों के 38 विद्यार्थियों का चयन विभिन्न पदों के लिए किया गया है। मेगा कैंपस ड्राइव में बैंगलोर की काॅरपोरेट सॉल्युशंस एंड सर्विस प्रोवाईडिंग कंपनी नेक्सप्लेस इंफो प्रा. लि. के साथ ऐजिस, एचजीएस, 24×7 एआई जैसी कंपनियां कैंपस प्लेसमेंट के लिए यहां पहुंची थीं। कैंपस ड्राइव में इंजीनियरिंग, एमबीए के अलावे कैंब्रिज पॉलिटेक्निक के विद्यार्थी भी शामिल हुए। टीएनपी के प्रो. इंचार्ज केपी दत्ता ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों को 2 से 3 लाख का सालाना पैकेज मिलेगा।

[URIS id=9499]

 

इनका जाॅब लोकेशन बेंगलुरु होगा। 24×7 एआई, ऐजिस, एचजीएस, कंपनी के एचआर अनिथा बीजी व रमेंद्र सिंह ने दो दिवसीय कैंपस ड्राइव के बाद गुरूवार को चयनित विद्यार्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। मौके पर नेक्सप्लेस इंफो प्रा. लि. के किरणकांत प्रिया, किरण वेंकेटसायाह, केहीमा बिंदु, संस्थान के कार्डिनेटर प्रो अंकित सिंह, प्लेसमेंट कार्डिनेटर डाॅ ए भट्टाचार्य, प्रो. सरिता मुर्मू, कस्तुरी हजारिका, विकास कुमार बादल, सुरेश कुमार सहित शिक्षक- शिक्षिकाएं मौजूद थे। कैंब्रिज ट्रस्ट की अध्यक्ष जानकी देवी, सचिव अभिषेक सिंह व नवनीत सिंह ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी। सचिव ने कहा कि यह गर्व की बात है कि सूबे का यह संस्थान विद्यार्थियों को सर्वाधिक प्लेसमेंट ऑफर मुहैया कराने में सफल रहा है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More