- वर्कशॉप में छात्र छात्राओं ने स्वयं से सोलर लैंप असेम्बल किया
अनीता अग्रवाल
भंडरा(लोहरदगा): भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय एवं झारखंड राज्य लाइवलीहुड प्रोमोशन सोसाइटी के तत्वाधान में संचालित 70 लाख सोलर स्टेडी लैंप योजना के भंडरा एडी सेंटर द्वारा भंडरा लाल बहादुर शास्त्री 10 प्लस टू विद्यालय में विद्यार्थी सौर ऊर्जा दूत कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का उद्धाटन विद्यालय के प्रधानाध्यापक धनेश्वर महतो, अजय कुमार एवं योजना के फील्ड ऑफिसर अमित सिंह ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर प्रधानाध्यापक ने उपस्थित विद्यार्थी को संबोधित करते हुए कहा कि वर्क शॉप का आयोजन से छात्रों को उस योजना के बारे में सम्पूर्ण ज्ञान मिलता है । सभी छात्र वर्कशॉप में पूरे ध्यान पूर्वक भाग लेकर अपने ज्ञान को बढ़ाये।
फील्ड ऑफिसर अमित सिंह ने सोलर लैंप के असेम्बली एवं वितरण के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। साथ ही लैंप के निर्माण में लगने वाले सभी 22 समान की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। वर्कशॉप में छात्र- छात्राओं ने स्वयं से लैंप असेम्बली किया। वर्कशॉप में स्वयं लैंप बनाकर विधार्थी काफी प्रसन्न थे। मौके पर बीना कुमारी, मुन्नी कुमारी, रीना कुमारी, संदीप कुमार सहित कई लोग मौजूद थे ।