रांची: राजधानी के पुंदाग ओपी क्षेत्र के डोंगरी पहाड़ के पास सोमवार सुबह एक युवक की लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के गले पर धारदार हथियार से वार किये गये हैं और पुुलिस की पड़ताल में प्रथम दृष्टया से इसके गला रेतकर की गई हत्या माना जा रहा है। बहरहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
[URIS id=8357]
घटना की सूचना पाकर मौके पर तत्काल सिटी एसपी सुजाता वीणापाणी और हटिया डीएसपी प्रभात रंजन पहुंचे। पुलिस ने मौके पर डॉग स्क्वायड की टीम भी बुलाकर जांच करायी। पुलिस का कहना है कि मृतक के शरीर व घटनास्थल के पास सूखे खून के धब्बे मिले हैं व ऐसे में आशंका जताई जा रही है, बीती रात को ही अपराधियों ने इस कांड को अंजाम दिया है।