अज्ञात वाहन ने शराब में धुत युवक को कुचला, हुई मौत

अभिषेक सहाय

गिरिडीह: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अजीडीह निवासी नरेश यादव का 36 वर्षीय पुत्र रिंकू यादव की मौत मौके पर हो गई।

घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बताया गया कि मुफ्फसिल क्षेत्र के भोरनडीहा में लक्ष्मी कांटा के समीप अहले सुबह अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया और सन्नाटे का फायदा उठाकर वाहन चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।

घटना के बाद स्थानीय लोग जुटे तब मृतक के परिजनों को इस दर्दनाक हादसे की सूचना दी गई। घटना से माहौल गमगीन हो उठा। परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। घटना की सुचना पाकर पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेते हुए अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

फिलहाल पुलिस इस राह से आने- जाने वाले वाहनों के चालकों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बताया गया कि शराब के नशे में धुत होकर रिंकू यादव सड़क पर ही पड़ा था, इसी बीच कोई अज्ञात वाहन से उसे कुचलते हुए यहां से निकल भागा।

फ़िलहाल पुलिस अपनी तफ्तीश को आगे बढ़ाते हुए सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More