यहां अय्यासी करते धराया नक्सली एजेंट का पुत्र, कई अन्य युवक- युवतियां गिरफ्तार

अभिषेक सहाय

गिरिडीह: नक्सलियों का पैसा इन्वेस्ट करने वाला शातिर एजेंट मनोज चौधरी के अरगाघाट स्थित ठिकाने पर जब पुलिस ने दबिश दी तो वहां का नजारा बेहद चौंकाने वाला था।

इस घर में चार- पांच युवक और दो युवतियां आपत्तिजनक हाल में पाए गए।असल में मनोज चौधरी के कुल 11 ठिकानों पर शनिवार को पुलिस ने छापा मारकर उसे सील कर दिया।

इसी कड़ी में अरगाघाट स्थित उसके घर में जब पुलिस पहुंची तो यहां का दृश्य देखकर पुलिस हैरान रह गई। बताया गया कि मनोज चौधरी का पुत्र और उसके कई मित्रों द्वारा यहां मधुबन से बुलाई गई दो युवतियों के साथ गलत काम में लिप्त थे।

पुलिस जैसे ही यहां दबिश दी तो सभी आपत्तिजनक हाल में धरे गए, जिसके बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर नगर थाने के सुपुत्र कर दिया। बताया गया कि मनोज चौधरी इन दिनों जेल में है और बेटा बाहर अय्याशी कर रहा है।

हालांकि अब तक आसपास के लोगों को इसकी भनक नहीं लग पाई थी। इसलिए सर्च ऑपरेशन के बाद मुहल्ले के लोग हैरान नजर आ रहे थे।

कुल मिलाकर नक्सली बाप का अय्याश पुत्र और उसके साथी पुलिस की गिरफ्त में हैं। साथ ही 2 युवती भी पुलिस कस्टडी में पहुंच गई है, अब पूछताछ के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More