रांची: राजधानी के कांके रोड में गांधीनगर व चांदनी चौक के बीच नशे में धुत चार युवक कुमार हेमराज, आकाश कुमार, शुभम कुमार व रंजीत सिंह को टाइगर मोबाइल के जवान सुरेश उरांव के साथ मारपीट करने के मामले में गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। इस बाबत श्री उरांव ने गोंदा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी।
घटना सोमवार के शाम छह बजे की है। कांके रोड के न्यू एरिया रामजी रोड निवासी कुमार हेमराज, रातू रोड के बिड़ला मैदान के समीप रहने वाले आकाश कुमार व शुभम कुमार तथा कांके रोड के रिलायंस मार्ट के समीप रहनेवाले रंजीत सिंह नशे में धुत होकर एक कार में बैठे हुए थे। ये सभी आने- जाने वाले लोगों के साथ मारपीट कर रहे थे। इसकी सूचना पर वहां पहुंचे टाइगर मोबाइल के जवान सुरेश उरांव के साथ भी ये उलझ गये और मारपीट करने लगे। आसपास के लोगों ने गोंदा थाना की गश्ती दल को वहां बुलाया तो इन सभी को गिरफ्तार कर लिया।