चतरा: जिले के नगवां मोहल्ले में सोमवार की सुबह एक नाबालिग लड़के की लाश पेड़ से लटकी मिली। युवक की पैंट के जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें उसने अपनी मौत के पीछे किसी को कसूरवार नहीं ठहराया है। वहीं परिजनों का आरोप है कि लड़के की हत्या की गई है। पूरे प्रकरण को लेकर पुलिस ने मौके पर पंहुचकर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।
[URIS id=9499]
आसपास के सूत्रों से छनकर मिल रही खबरों के अनुसार इस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर भी देखा जा रहा है। युवक की पहचान दीपक कुमार साव (15) के रूप में हुई, विगत चार दिन पूर्व ही दीपक मुहल्ले की एक लड़की को लेकर फरार हो गया था। । वशिष्ठनगर थाना पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया था। अब मृतक के परिजनों ने पूरे मामले को लेकर युवती के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। युवती के परिजनों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है। मृतक के पॉकेट से मिले सुसाइड नोट में लिखा है – मैं अपनी मर्जी से मर रहा हूं, अब कोई किसी को गलत नही बोलेगा। मैं गलत ही कर रहा था, आगे भी ऐसा ही होता। इसलिए मर रहा हूं। जो चाह रहा था, वो कभी मिलेगा नहीं। इसलिए गलत मत समझना। बहरहाल पुलिस अब इस मौत की गुत्थी को सुलझाने के लिए प्रयास कर रही है।