लेबर रूम से मिला मजदूर का शव, हत्या या आत्महत्या

रघुनंदन
द्वारपहरी(गिरिडीह): जमुआ थाना क्षेत्र के जेरूवाडीह स्थित सुरेन्द्र प्रसाद वर्मा के क्रेशर के लेबर रूम से जमुआ पुलिस ने रविवार को चेन कुपी से झुलता हुआ क्रेशर मजदूर का शव बरामद किया। पुलिस ने शव को चेन कुपी से निचे उतारकर कमरे की पुरी तरह से तलासी ली। मृतक अनिल कुमार (उम्र 32) पिता सरयू मंडल ग्राम सैरा थाना झाझा जमुई बिहार का रहने वाला बताया गया। क्रेशर में लगभग तीन वर्षों से क्रेशर में स्थित रूम में ही रहकर मजदूरी करता था।
साथ ही रात में बतौर रखवाली का काम किया करता था। वह क्रेशर में रात को अकेला रहता था। मृतक की ससुराल जमुआ थाना क्षेत्र के नवडीहा ओपी क्षेत्र के गोविन्दाटांड गांव है। घटना के संबध में बताया जाता है कि रामनवमी पुजा रहने के कारण क्रेशर बंद थी। रात लगभग दस बजे क्रेशर को बंद करके सुरेन्द्र प्रसाद बर्मा जोरासाँख स्थित अपना आवास चला गया था।
सुबह आठ बजे के आस-पास कोई गिट्टी लेने के लिए क्रेशर आया तब तक लेबर रूम खुला न देखकर कमरा अंदर से बंद रहने व आवाज देने के बाद भी कमरा नहीं खोले जाने पर दिवाल के सुराग से जब अंदर देखा गया तो मजदूर की चेन कुपी में लटकता हुआ शव को देखकर क्रेशर संचालक को घटना की सूचना दी गयी। सूचना मिलते ही क्रेशर संचालक ने घटना की सूचना जमुआ पुलिस व मृतक के ससुराल में दिया।
घटना की सूचना मिलते हीं मृतक के ससुराल पक्ष व पत्नी मंजु देवी ने घटना स्थल पर पहूँचकर क्रेशर संचालक पर पति की हत्या कर शव को लटका देने का आरोप लगाते हुए मुआवजा की मांग करते हुए पुलिस को घटना स्थल से शव को नहीं उठाने दिया। देर शाम तक मुआवजा को लेकर क्रेशर संचालक व ग्रामीणों के बीच बैठक जारी थी।
समाचार लिखे जाने तक घटना स्थल से शव नहीं उठाया गया था। और न हीं परिजनों द्वारा पुलिस को किसी तरह का आवेदन दिया गया था। थाना प्रभारी ने बताया की यह हत्या का मामला है या आत्महत्या का यह पोस्टमार्टम होने के बाद हीं पता चल सकता है। फिलहाल दोनों पक्षों के बीच वार्ता किया जा रहा था।




