हत्या की आशंका
कोडरमा: डोमचांच थाना क्षेत्र के बुचीटांड में एक कुआं से 8 महीने की गर्भवती महिला का शव बरामद किया गया। उसकी पहचान संगीता देवी उम्र 22 वर्ष पति विकास यादव ग्राम बुचीटांड डोमचांच के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि बीती रात की घटना है, हम लोगों को फोन करके बुलाया गया कि आपकी बेटी कुआं में गिर गई और घर से खुद सास, ससुर, भाभी, ननद, भैसूर सभी फरार हो गए हैं। मृतका के परिजनों ने बताया कि हिंदू रीति रिवाज से बुचीटांड के विकास यादव के साथ 3 साल पहले शादी हुई थी। शादी के कुछ दिनों के बाद ही दो लाख की मांग करने लगे। इसको लेकर कई बार पंचायती भी हुई है। मृतका के परिजनों ने आवेदन में कहा है कि उसकी हत्या कर घर के सभी व्यक्ति फरार हो गए। थाना मे आवेदन देकर गंगा यादव पिता, फलबतिया देवी, सकलदेव यादव, मंजू देवी, विकास यादव के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। इधर थाना प्रभारी ने शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल लाकर पोस्टमार्टम कर के परिजनों को सौंप दिया।