रामगढ़: घरेलू झगड़ा में महिला ने की आत्महत्या

रामगढ़: शहर के दुसाद मुहल्ला में 32 वर्षीय रुपा ने छतर स्थित अपने ससुराल में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद लड़की के ससुराल वाले शव को सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को घरवालों को सौंप दिया गया है। बताया गया कि रूपा व उसके पति दीपेंद्र के बीच किसी मामले को लेकर लड़ाई हुई थी। इसके बाद दोनों अलग- अलग कमरे में सो रहे थे। सुबह जब दरवाजा खोला गया, तो लड़की फांसी के फंदे से लटकते देखी गई। तुरंत ससुराल वालों ने उसे उतारकर सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतका का पति दीपेंद्र कुमार सिंह कोर्ट के पास होटल चलाता है। लड़की के परिवार वालों का आरोप है, कि लड़की को प्रताड़ित किया जाते रहे है और इसकी कारण गुस्से में आकर उसने ऐसा कदम उठाया है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More