नींद मेें सोई महिला की गोली मारकर हत्या

गोड्डा: जिले के पथरगामा थाना क्षेत्र अंतर्गत रजौनकला गांव में अज्ञात अपराधियों ने अपने घर में नींद से सो रही एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। इस बाबत अभी तक कारणों को खुलासा नही हो सका है। मौके पर सूचना पाकर पहुंची पुलिस पड़ताल में जुट गई है।

[URIS id=8357]

शनिवार की सुबह जब लोगों को इस घटना के बारे में जानकारी मिली, तो इन्होंने पुलिस को इस बाबत सूचना दी। हत्याकांड से पूरे गांव में हाहाकार मच गया है व पुलिस बिहार की सीमा से सुदूरवर्ती गांव में तफ्तीश में जुट गई है। पुलिस सभी बिंदुओं व आशंकाएं के मद्देनजर तथ्यों को देख व परख रही है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More