देवघर में बरपा रफ़्तार का कहर, दो अलग- अलग हादसों के बाद मची चीख- पुकार

देवघर: एक शहर, दो हादसे और सड़क पर मौत का मंज़र। एक दर्दनाक मौत मोहनपुर इलाके में तो, दूसरे की साँस ने कुंडा इलाके में साथ छोड़ दी।

जी हां, गुरुवार के दिन शिव की नगरी में मौत तांडव देखने को मिला। बीती शाम कुंडा थाना इलाके के घनगौर इलाके में एक हरीश झा जिला दुमका का रहने वाला युवक को ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को रौंद डाला, जिसकी वजह से बाइक चला रहे सख्श की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है मृतक सफेद रंग की अपाचे बाइक पर सवार था जिसका नम्बर JH-04/5644 है। वहीं दूसरी तरफ मोहनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दुधवाजोर के रहने वाले गोबर्धन सिंह के लिए भी आज का दिन मौत का सफर साबित हुआ।

दुधवाजोर के रहने वाले गोबर्धन को गिट्टी लदे एक ट्रक ने जोरदार ठोकर मार दी जिसकी वजह से उनकी भी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने सड़क जाम कर दिया लेकिन, मौके पर पहुंची पुलिस के समझाने के बाद जाम हटा लिया गया।

हादसा दुमका- देवघर मुख्य मार्ग के चंदनाठाड़ी मोड़ के पास पेश आया। हादसे के फौरन बाद ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। फिलहाल रफ्तार के कहर की वजह से हुए दो मौतों के बाद अब पुलिस अपनी तफ्तीश में जुटी है लेकिन, हदसे के शिकार हुए दोनों लोगों के घरों में कोहराम मच गया है।

समृद्ध झारखण्ड के लिए देवघर से सुनील कुमार की रिपोर्ट…

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More