पश्चिम बंगाल और केरल में एनआईए को बड़ी कामयाबी, 9 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

नई दिल्ली: दुनियाभर में आतंक का साया तेजी से बढ़ रहा है। इसे रोकने के लिए दुनियाभर के नेता एकजुट होने की कोशिश कर रहे हैं. भारत भी आतंक के साये से बच नहीं पाता है। आतंकवाद के मसले पर भारत कई मोर्चों पर लड़ाई लड़ रहा है. आतंकवाद के मसले पर राज्यसभा में एक प्रश्न के जवाब में गृह मंत्रालय ने जवाब दिया. गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी ने राज्य में इस बात की जानकारी दी कि देश में 12 ऐसे राज्य हैं, जहां आइएस के आतंकी सबसे अधिक सक्रिय हैं। इनमें यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और जम्मू कश्मीर जैसे राज्य भी शामिल हैं।

राज्यसभा में उन राज्यों पर विवरण जहां आईएस आतंकवादी सबसे अधिक सक्रिय हैं, इसके लिखित जवाब में गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी ने बताया कि एनआईए की जांच में पता चला है कि इस्लामिक स्टेट (आईएस) केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल , राजस्थान, बिहार, यूपी, एमपी और जम्मू-कश्मीर में सबसे अधिक सक्रिय है.

इसके बाद केंद्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने सुबह-सुबह केरल और पश्चिम बंगाल में एक बड़ी छापेमारी को अंजाम देते हुए 9 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है. केरल के एर्नाकुलम और पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद इलाके में प्रमुख तौर पर इस छापेमारी के मामले को अंजाम दिया गया है.

एनआईए (NIA) के अधिकारी के मुताबिक ये संदिग्ध आतंकी अल-कायदा संगठन के कई आतंकियों के साथ जुड़े हुए थे. इस मामले में विस्तार से जांच पड़ताल करने के बाद एक सर्च ऑपरेशन को अंजाम देते हुए उन 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इन आतंकियों का वास्ता सीधे तौर पर पाकिस्तान जुड़ रहा था, ये लोग पाकिस्तान के कुछ आतंकियों के साथ सीधे तौर पर संपर्क में जुड़े हुए थे.

जांच एजेंसी एनआईए (NIA) की अगर मानें तो ये लोग भारत के अंदर एक बड़े आतंकी वारदात को अंजाम देने के लिए प्लान कर रहे थे. लेकिन उन आतंकी वारदात को अंजाम देने से पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपियों में से 6 पश्चिम बंगाल से हैं जबकि 3 आरोपियों को केरल से गिरफ्तार किया गया है.

एनआईए (NIA) गिरफ्तार आरोपियों के नाम ये हैं-

मुर्शिद हसन
याकूब बिस्वास
मुसर्फ हुसैन
नज्मस शाकिब
अबू सुफियान
मैनूल मंडल
लेउ अहमद

अल ममुन कमाल
अतितुर रहमान

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More