बिना ग्राम सभा किये पीसीसी का निर्माण, ग्रामीणों ने किया विरोध

राजेश राज


गिरिडीह: सदर प्रखंड क्षेत्र के बरागढहा खुर्द के टोला सलैयाटांड में चरका सोरेन घर से दारो मुर्मू घर तक हो रहे पीसीसी सड़क निर्माण का ग्रामीणों ने विरोध किया।

महिला पुरुष समेत सैकड़ो की संख्या में एकजुट होकर निर्माण कार्य को रोक दिया। स्थानीय वार्ड सदस्य सुनीता देवी एवं ग्रामीणों ने बताया कि चौदहवीं वित्त योजना के तहत कुल दो लाख उन्नचास हजार की लागत से 270 फिट पीसीसी सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसकी जानकारी न किसी प्रतिनिधि को है और नही ग्रामीणों को, मुखिया द्वारा कुछ बिचौलिओं की मिली भगत से बिना आम सभा किये अनियमितता पूर्वक योजना का चयन कर कार्य को शुरू भी कर दिया गया। जिसका परिणाम ये है कि कार्य मे दबंगई पूर्वक घटिया ईंट एवं मेटीरियल का उपयोग किया जा रहा है।

इस योजना की जानकारी मुझे वार्ड सदस्य अथवा किसी ग्रामीणों को भनक तक नही लगी। साथ ही मुखिया द्वारा निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। जिसका आज हमलोग ग्रामवासी जमा होकर निर्माण कार्य को बंद करा रहे हैं साथ ही श्रीमान उपायुक्त महोदय को आवेदन देकर बिचौलिया और भ्रष्ट मुखिया के ऊपर जांच कर कार्यवाई की मांग करेंगे।

वहीं मुखिया अर्जुन प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि मैंने उस टोला के ग्रामीणों के साथ ग्राम सभा करके योजना का चयन किया हूँ, अगर कोई इसपर आपत्ति जाहिर कर रहा है तो ये बेबुनियाद है। ग्राम सभा में मौजूद लोंगो की कॉपी भी मेरे पास मौजूद है, इसकी जांच होने पर मैं दिखा सकता हूँ।

विरोध कर रहे ग्रामीणों में रामलाम टुडू, सुखु टुडू, जयराम मुर्मू, शिबू मुर्मू, कटी टुडू, मुनिलाल टुडू, मुन्नी देवी, सोनिया देवी, चमेली देवी समेत सैकड़ो महिला पुरुष मौजूद थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More