चलती ट्रेन में युवती के साथ रेप का सनसनीखेज मामला

  • अस्पताल में युवती ने पर्ची में लिखकर बताई आपबीती

संतोष वर्मा

चाईबासा: चक्रधरपुर रेल मंडल में सुरक्षाकर्मी की बेटी से चलती ट्रेन में दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। मामला टाटानगर स्टेशन से चक्रधरपुर स्टेशन के बीच चलने वाली लोकल पैसेंजर ट्रेन का है। ट्रेन टाटानगर से चक्रधरपुर की ओर जाने के लिए शाम साढ़े तीन बजे खुली थी।
पीड़ित युवती फिलहाल अस्पताल में बेहोशी की हालत में है और उसका ईलाज चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल में चल रहा है। युवती कुछ भी बोल पाने की स्थिति में नहीं है, युवती ने पर्ची पर लिखकर दुष्कर्म की बात कहने का प्रयास किया है।
इधर युवती की इस सनसनीखेज खुलासे से हडकंप मच गया है, चक्रधरपुर रेल मंडल के जीआरपी और आरपीएफ लगातार रेलवे अस्पताल में युवती की देखभाल में जुटे हैं।
दरअसल मंगलवार शाम को चार बजे आरपीएफ ने सिनी स्टेशन में एक युवती को बेहोशी की हालत में बरामद किया। ओर उसे चक्रधरपुर अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। जब युवती से पूछताछ की गयी तो यह सनसनीखेज खुलासा करते हुए एक पर्ची पर लिखा की उसके साथ ट्रेन में एक बदमाश ने रेप किया है।
युवती के साथ रेप हुआ है या नहीं इसकी मेडिकल पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस का फोकस युवती को बेहतर ईलाज देने पर है। कोई भी अधिकारी इस मामले पर मिडिया से कैमरे पर बात करने को तैयार नहीं है। अधिकरियों ने कहा की युवती ट्रेन में बेहोशी की हालत में मिली जरुर है, लेकिन रेप की पुष्टि के लिए मेडिकल टेस्ट और उसकी जाँच रिपोर्ट के लिए आज का इंतजार करना पड़ेगा।
बता दें की युवती जमशेदपुर की रहने वाली है और इस घटना की जानकारी उसके परिजनों को दे दी गयी है। इधर आरपीएफ ने टाटानगर स्टेशन के सीसीटीवी फूटेज भी खंगाले हैं, जिसमें युवती के साथ दो युवकों को देखे जाने की बात कही जा रही है। आरपीएफ ने युवती के पास से एक मोबाइल फोन बरामद कर जब्त कर लिया है। उससे भी पुरे मामले की तफ्तीश में मदद लेने की कोशिश की जा रही है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More