बैरियर तोड़ जसीडीह स्टेशन से बाहर निकली लोकल ट्रेन, अफरा-तफरी

डीआरएम ने दिये जांच के आदेश
देवघर: झारखंड के बाबानगरी में शुक्रवार को जसीडीह स्टेशन पर बड़ा हादसा टल गया। एक लोकल ट्रेन बैरियर तोड़कर प्लेटफॉर्म के साथ-साथ स्टेशन से बाहर निकल गई, लेकिन सुखद बात यह रही, कि काई भी व्यक्ति इस दुर्घटना में हताहत नहीं हुआ। ट्रेन को हटाने व प्लेटफॉर्म की मरम्मत का काम आरंभ हो चुका है। इस पूरे प्रकरण में डीआरएम ने जांच के आदेश दे दिए हैं।
बताया जा रहा है कि वैद्यनाथ धाम स्टेशन से जसीडीह आने वाली लोकल डीएमयू जब जसीडीह स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर घुसी तो रफ्तार काफी तेज थी और ड्राइवर इस पर काबू नहीं रख पाया और ठहराव सीमा से 10 मीटर आगे बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए ट्रेन निकल गई। गनीमत यह रही कि अगर ट्रेन 10 मीटर और आगे निकलती तो बहुत बड़ा हादसा हो जाता व जसीडीह स्टेशन का बाहरी एरिया भी ध्वस्त हो गया रहता। पूरी घटना में ड्राइवर और सर चालक बाल-बाल बच गए, जबकि एक डब्बा पटरी से पटरी हो गया।
स्टेशन प्रबंधक एस के मंडल ने कहा कि एक्सपर्ट टीम को जांच का जिम्मा दिया गया है। इसके बाद ही कुछ भी साफतौर पर बताया जा सकता है, कि आखिकर गलती किसकी थी। हादसा सुबह पौने दस से दस बजे के बीच की है। ड्राइवर मुकेश शर्मा के अनुसार रेल पर नियंत्रण ना रहने के कारण यह हादसा हो गया। कहा जा रहा है कि यदि ट्रेन आगे बढ़ जाती, तो स्टेशन परिसर में खड़ी मोटरसाइकिल के साथ- साथ स्टेट बैंक के एटीएम के बाहर बैठे गार्ड को भी नुकसान पहुंच सकता था। आपकों बता दें कि दुमका से जसीडीह के बीच चलने वाली ट्रेनें चार और पांच नंबर प्लेटफॉर्म पर रुकती हैं। स्टेशन मास्टर के अनुसार एक बड़ा हादसा टल गया। बताया कि ट्रेन को बफर से चार-पांच मीटर पहले रुकना होता है, लेकिन ट्रेन ने आगे बढ़ते हुए बफर को टक्कर मार दी। कहा कि आसनसोल रेलवे डिवीजन की एक टीम पूरे मामले की जांच करेगी।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More