- भेंडर के पास ना तो सामग्री की दुकान ओर ना ही वाहन: पंसस
मो. इक़बाल
खरगडीहा(गिरिडीह): प्रखंड में सामग्री आपूर्ति के नाम पर सिर्फ कागज बेचने वाले भेंडरों की मनमानी अब नही चलने दी जाएगी। उक्त बातें जमुआ प्रखंड प्रमुख सुलोचना देवी ने शुक्रवार को सामग्री आपूर्ति कर्ता के दुकान औचक निरिक्षण के दौरान पत्रकारों को कही।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को प्रखंड प्रमुख सुलोचना देवी, पंसस रनबहादुर पासवान एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी बी हेम्ब्रेम ने संयुक्त रूप से जमुआ प्रखंड अन्तर्गरत खरगडीहा स्थित एमएस लंगटा बाबा झारखंड इंटरप्राईजेज एवं एमएस अमरेंद्र कुमार एंड संस उक्त दोनों दुकानों का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान दुकान के नाम सिर्फ भौचर एवं कार्यालय ही दिखा, उपस्थित और पंसस ने भेंडर से छड़, सिमेंट, चिप्स, बालू, ईट एवं अन्य सामानों का दुकान एवं सामग्री ट्रांसपोर्ट में यूज करने वाले गाड़ी को दिखाने को कहा गया था। लेकिन एक भी उपयोगी सामान उक्त भेंडरों द्वारा नही दिखाई गई ओर ना कि किसी सामग्री की दुकान ही दिखा सकें।
सामग्री आपूर्ति के नाम पर सिर्फ और सिर्फ अपने घर के बाहर एक बोर्ड ही दिखा जिसमे भेंडर का पूरा डिटेल लिखा मिला। जांचक्रम में अमरेंद्र कुमार ने कुछ कागजात दिखाए लेकिन रविन्द्र कुमार द्वारा कुछ भी नही दिखाया गया। कागजात एवं अन्य चीजों के बारे में पूछे जाने से कहा गया कि मेरा सारा कागजात प्रखंड कार्यालय में जमा है।
इधर प्रमुख एवं पंसस ने कहा कि जमुआ प्रखंड में भेंडरों का मनमाना चर्म पर है कहा कि सामग्री आपूर्ति के नाम पर सिर्फ और सिर्फ कागज ही बेचा जा रहा है, उक्त लोगों ने कहा कि आज शुक्रवार को जमुआ प्रखंड के मात्र दो दुकानों का निरीक्षण किया गया कहा कि यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा। लोगों ने कहा कि इस संदर्भ में हमलोग जिले के उपायुक्त महोदय से भेंडरों की दुकानों की जांच पड़ताल कर कार्यवाई करने हेतु पत्र लिखेंगे।
पंसस रनबहादुर पासवान ने कहा कि प्रखंड के भोली भाली जनता को उक्त भेंडरों द्वारा सामग्री आपूर्ति के नाम पर सिर्फ कागज देकर हज़ारों रुपये की उगाही करने का सिलसिला बदस्तूर जारी है कहा कि एक लाख रुपये की सामग्री आपूर्ति के नाम पर 30 से 35 प्रतिशत की राशि काट ली जाती है। उन्होंने कहा कि अब स्वयं अंदाजा लगाया जा सकता है कि उक्त योजना की गुणवत्ता क्या होगा।
मौके पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी बी हेम्ब्रेम ने कहा कि उक्त भेंडरों पर कार्यवाई हेतु जिला पत्र लिखा जाएगा एवं कानूनी कार्यवाई की जाएगी।
इधर बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार ने कहा कि प्रखंड के सभी भेंडरों की सूची तैयार कर जांच की जा रही है जिसके पास सामग्री की दुकान एवं सही कागजात रहेगा उससे ही सामग्री आपूर्ति करने दिया जाएगा शेष लोगों के विरुद्ध जिले को पत्र लिख कर लाइसेंस रद्द करने हेतु लिखा जाएगा।