पीजी डिपार्टमेंट में छात्रों के हंगामे के बाद लाठीचार्ज

छात्र संघ के चुनाव में पक्षपात का आरोप
रांची: शुक्रवार को आये छात्र संघ चुनाव के परिणाम के बाद खराब प्रदर्शन करनेवाले दलों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है। एबीवीपी द्वारा अधिकतर सीटों में कब्जा जमाने के बाद बाकि अंतुष्ट छात्रों ने शनिवार को जमकर हंगामा किया। विवि के पीजी डिपार्टमेंट में तालाबंदी भी कर दी। आखिरकर पुलिस को बुलाना पड़ा।
लालपुर थाने की टीम ने पहुंचकर उग्र छात्रों पर लाठियां भांजी, इसके बाद ताला खोला जा सका। हालांकि इससे पूर्व पुलिस ने हंगामा कर रहे छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं मानें। इसके बाद भी सभी काॅलेज कैंपस के बाहर ही खड़े रहे। गौरतलब है कि पीजी डिपार्टमेंट के सभी पांच सीटों पर एबीवीपी ने कब्जा कर लिया है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More