सरिया: शोभा बन कर रह गया मास्ट लाइट

आसिफ अंसारी

सरिया(गिरिडीह): झंडा चौक स्थित पूर्व में लगा हाई मास्ट लाइट हाथी का दांत बनकर रह गया है। ये पिछले कई सालों से रोशनी से महरूम है। लाइट पूर्व से ही स्थानीय जनप्रतिनिधि व अधिकारियों की उपेक्षा का दंश झेल रहा है। बताते चलें कि लगभग दस वर्ष पूर्व इस रौशनी के मीनार को पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह के अनुशंसा से लगाया गया था।

[URIS id=9499]

लाइट कुछ ही दिनों तक अपनी रौशनी से क्षेत्र को रौशन कर सका, तत्पश्चात खुद अंधेरे में डूब गया। समाजसेवी नकुल प्रसाद सिंह ने बताया कि इस संबंध में कई बार सूचित करने पर भी इस पर ध्यान नहीं दिया गया। इस पथ से कई नेताओं का तथा पदाधिकारियों का आना जाना लगा रहता है। शाम होते ही क्षेत्र अंधेरे में डूब जाता है। आसपास रहने वाले लोग को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिस स्थान पर हाई मास्ट लाइट लगा हुआ है सरिया का हृदय स्थल झंडा चौक यहां सब्जी बेचने वालों का, टेंपो का जमावड़ा लगा रहता है। यही कारण है कि यहां अक्सर जाम लगा रहता है। क्षेत्र में अंधेरा होने के कारण राहगीरों को भी परेशानी उठानी पड़ती है।

यह भी पढ़ें:

https://samridhjharkhand.com/fraudulent-case-at-medanta-hospital

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More