धीरज शर्मा
बिरनी(गिरिडीह): बाघमारा विधायक ढुलू महतो के द्वारा गिरिडीह सासंद रविन्द्र पांडेय के विरुद्ध में बोला गया वीडियो को एक ग्रुप में वायरल करने को लेकर पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की और पूछताछ के बाद छोड़ दिया।
ग्रुप में वीडियो डालने के बाद बिरनी पुलिस ने माले नेता इम्तियाज अली को उसके आवास से ही गिरफ़्तार कर थाना ले आया। हालांकि घंटों तक थानेदार ने प्रशांत कुमार से पूछताछ करने के बाद देर रात को बिरनी पुलिस ने छोड़ दिया।
इधर माले नेता इम्तियाज अली से गहन पुछ ताछ करने के बाद थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने बताया कि मामला व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ा होने के कारण संदेह के आधार पर पुछताछ के लिए थाना लाया गया था। लेकिन पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया।
वहीं मामले को लेकर माले नेता इम्तियाज अली ने कहा कि विधायक ढुलू महतो ने टीवी पर प्रेस व्यान जारी कर गिरिडीह सासंद रविन्द्र पाण्डेय के विरुद्ध में कुछ बोले हैं। जो कई व्हाट्सऐप ग्रुप पर वायरल हो रहा है, यह कोई बड़ी बात नहीं है। बड़ी बात यह है कि भाजपा के कुछ लोगों ने मेरा छवि धूमिल करने का प्रयास किया है। हालांकि मैं कानुन का सम्मान करता हूँ। ओर आगे भी करता रहूंगा।