ससुराल से तंग आकर, प्रेमी को बनाया जीवन साथी

मिंकू कुमार @समृद्ध झारखण्ड


हीरोडीह(गिरिडीह) : 26 मार्च की शाम से बलीडीह से गुफ्तगु तरीके से लापता हुई विवाहिता के मामले में हीरोडीह पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए संदिग्ध जगहों पर छापेमारी करते हुए, पुलिस बल की मेहनत रंग लाई और लोगों के मदद से गांव से विवाहिता को प्रेमी के साथ बरामद करने में सफलता पाई।

जमुआ प्रखंड क्षेत्र के शाली पंचायत अन्तर्गत पेचवा बलीडीह गांव निवासी मिथुन कुमार पिता स्व. लखन रविदास ने अपनी ससुराल से विवाहित प्रेमिका को दो दिन पूर्व भगाकर ले जाने के बाद बुधवार को हीरोडीह थाना स्थित पंच मंदिर में ग्रामीणों की उपस्थिति में शादी रचा ली। विवाहिता के परिजनों व ग्रामीणों की आपत्ति पर दोनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बाद में दोनों के परिजन आपस में राजी खुशी से शादी करवाने के निर्णय के बाद दोनों को छोड़ दिया।

क्या है मामला: 

हीरोडीह क्षेत्र के नेहा देवी (काल्पनिक नाम) की शादी पेचवा बलीडीह निवासी स्व. बोधी दास के पुत्र संतोष दास के साथ वर्ष 2015 में हिन्दू रिती रिवाज के साथ परिजनों ने शादी रचाई। शादी के बाद से ही दोनों के बीच मतभेद होता रहा। जिससे ससुराल वालों से तंग आकर युवती अपने माईके में रहने लगी। इस बीच ससुराल के समीप के ही मिथुन कुमार से प्रेम प्रसंग हो गया। इस बीच बीते 26 मार्च को अपने ससुराल से भागकर प्रेमी के घर पहुंच गई। बाद में दोनों विवाहित प्रेमिका व प्रेमी ने शादी रचा ली। उक्त प्रकरण क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More