सरिया: दस क्विंटल जावा महुआ व गुड़ बरामद

आसिफ


सरिया(गिरिडीह): सरिया थाना क्षेत्र के औरवाटांड़ गांव में गुरुवार की अहले सुबह सरिया पुलिस द्वारा अवैध शराब के ठिकानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस द्वारा दर्जनों शराब भट्टी को नष्ट किया गया। वहीं सैकड़ों लीटर महुआ शराब को बहा दिया गया। जबकि अवैध शराब ठिकानों से लगभग 10 क्विंटल जावा महुआ व गुड बरामद किया गया।

वहीं शराब बनाने के उपकरणों सहित अन्य सामानों की को भी जप्त किया गया। छापामारी दल का नेतृत्व कर रहे अंचल पुलिस निरीक्षक रामनारायण चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर औरवाटांड़ गांव में छापामारी की गई। जिसमें अवैध शराब के धंधे में लिप्त बुलाकी मंडल, कैलाश मंडल, संतोष मंडल, घनश्याम मंडल तथा धनेश्वर मंडल भागने में सफल रहे। जबकि शंकर मंडल गिरफ्तार किया गया।

वहीं सरिया थाना में उक्त सभी चार लोगों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की धारा 47A तथा भादवि की धारा 272, 273 थाना कांड संख्या 20/18 के तहत के मामला दर्ज कर लिया गया है।

वहीं गिरफ्तार शंकर मंडल को गिरिडीह जेल भेज दिया गया। इस छापामारी दल में सरिया थाना प्रभारी विकास पासवान, सअनि घनश्याम यादव, रामस्वरूप सिंह तथा पुलिस के जवान शामिल थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More