अनियंत्रित ट्रक स्कूल में घुसा, बच्चे बाल- बाल बचे

जामताड़ा: जिले के नारायणपुर प्रखंड के धर्मपुर में उत्क्रमित मध्य विद्यालय में एक अनियंत्रित ट्रक मंगलवार को बाउंड्री तोड़ते हुए स्कूल में जा घुसा। हादसे में मध्याह्न भोजन खाने के लिए स्कूल परिसर स्थित रसोई के निकट पहुंचे कई बच्चे इस हादसे में बाल- बाल बच गये।
बताया जा रहा है कि अचानक बच्चों की चीख-पुकार से स्कूल के शिक्षक और अन्य बच्चे जब मौके पर पहुंचे, तब लोगों ने देखा कि एक अनियंत्रित ट्रक दीवार तोड़ते हुए अंदर आ घुसा था। हालांकि इस हादसे में किसी बच्चे को कोई नुकसान नहीं हुआ और सभी बच्चे सुरक्षित है। बताया गया है कि बाउंड्री से सटा हुआ रसोईघर था, लेकिन एक बड़ा हादसा टल गया। स्कूल के शिक्षक ने बताया की स्कूल में पढ़ाई चल रही थी व रसोइया वहां मौजूद नहीं थी। वह पानी लेने गई थी व इसी बीच घटना घटी।
घटना की सूचना मिलने पर भारी संख्या में ग्रामीण वहाँ पहुंचकर पुलिस- प्रशासन के रवैये के प्रति नाराजगी जतायी। ग्रामीणों ने सड़क किनारे से स्कूल को हटाने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रायः मौके पर दुर्घटना होती रहती है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More