चतरा: अपराध की योजना बना रहे अपराधी धराए, गये जेल

चतरा: जिले के वशिष्ठनगर जोरी थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। विशेष छापामारी अभियान से लौट रही पुलिस की टीम ने तीन अपराधियों को हथियार और चोरी के बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। अपराधियों की गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के बकायन मोड इलाके से हुई है। थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस निरीक्षक सुजीत कुमार ने बताया कि थाना प्रभारी राजीव रंजन के नेतृत्व में अधिकारी व जवान अभियान पर निकले थे।

[URIS id=9499]

 

इसी दौरान बकायन मोड़ के पास दो बाइक पर सवार तीन लोग पुलिस को देखकर भागने लगे। जिसके बाद मौके पर उपस्थित अधिकारियों और जवानों ने तीनों को खदेड़कर पकड़ लिया। पकड़ने के बाद मौके पर ही तीनों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पकड़े गए राजेश गंझू, मोहन गंझू और कल्लू गंझू के पैकेट से दो देशी कट्टा और चार जिंदा कारतूस बरामद किया गया। वहीं चोरी की दो टीवीएस स्पोर्ट्स और हीरो होंडा स्प्लेंडर बाईक जप्त की गई। पुलिस निरीक्षक ने बताया कि तीनों अपराधी किसी लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। लेकिन घटना को अंजाम देने से पूर्व ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए। गिरफ्तार तीनों अपराधी बकायन इलाके के ही रहने वाले हैं। अभियान में थाना के पीएसआई नुमाई चंद साहा व जवानों के अलावे सैट के जवान शामिल थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More