साकेत सिंह बने आइजी, डीजीपी ने पहनाया कैप

रांची: भारतीय पुलिस सेवा के पदाधिकारी और 2002 बैच के अधिकारी साकेत सिंह को आइजी के रुप में प्रोन्नति दी गई है। श्री सिंह रांची में ग्रामीण एसपी के रुप में जवाबदेही निभा चुके हैं। पुलिस महानिदेशक केएन चौबे ने उन्हें कैप पहनाकर यह सम्मान दिया। इस मौके पर राज्य के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक और रेंज आइजी मौजूद थे। गौरतलब है कि उन्हें कुछ दिन पहले ही रेंज डीआइजी से आइजी पद पर प्रोन्नति दी गई है।

