सहियाओं को नहीं मिल रहा वेतन, सीएस करेंगे दोषियों पर कार्रवाई

धनबाद: विगत नौ माह से वेतन के आभाव में जी रही नाराज सहियाओं की सबे का बांध आज टूट गया। इस बाबत मासस विधायक अरूप चटर्जी के नेतृत्व में इन्होंने सिविल सर्जन प्रदीप बास्की को अपनी व्यथा बतायी। तत्काल बातों को सुनने के बाद सिविल सर्जन ने कहा कि सहियाओं को मानदेय नहीं मिलने के लिए दोषी कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।

[URIS id=9499]

बता दें की धनबाद और झरिया में कार्यरत सहियाओं को विगत नौ माह से वेतन नहीं मिलने के कारण तंग आ गईं थीं। इस पर स्थानीय विधायक अरूप चटर्जी उनके समर्थन में दिखे। उन्होंने सहियाओं के साथ जाकर उनकी बात सिविल सर्जन के समक्ष रखी। सहियाओं ने बताया कि अक्टूबर 2018 से उन्हें मानदेय नहीं मिल पा रहा है, जबकि सहियाओं के मानदेय के लिए 2 हजार की राशि देने का सरकार की ओर से आदेश दिया गया था। सहियाओं ने आरोप लगाया कि फंड रहने के बावजूद विभागीय कर्मचारी टालमटोल करते हैं। सिविल सर्जन ने बताया की जिन कर्मचारियों द्वारा सहियाओं के मानदेय भुगतान में लापरवाही बरती जा रही है, उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएग। इस दौरान धनबाद व झरिया से हटाई गई ढाई सौ सहियाओं को दोबारा काम पर रखा गया।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More