रांची: आठ अपराधी धराए, चोरी किया बोलेरो बरामद

रांची: राजधानी की पुलिस ने चोर गिरोह का भंडोफोड़ करते हुए आठ अपराधियों को धर दबोचा है। इस बाबत पुलिस ने राजधानी के रातू, नगड़ी के अलावे लातेहार जिले में छापामारी कर चोरी का एक बोलेरो पिकअप, एक पल्सर बाइक व पांच मोबाइल भी बरामद किये गये हैं। सभी अपराधी पिकअप को बचने की तैयारी में लगे थे।
गिरफ्तार अपराधियों में रमीज अंसारी पिता आलम अंसारी (पीर्रा), शाहफत अंसारी पिता नासिर अंसारी (काठीटांड़), नूर हकीम अंसारी पिता मुजाहिद अंसारी (फुटकलटोली), मिन्हाज अंसारी पिता स्व इजराइल अंसारी फुटकलटोली, सतन सिंह पिता सुदेश्वर सिंह (लातेहार), रौशन कुमार पिता राजू महतो (धुर्वा, थाना नगड़ी), विनोद कुमार गुप्ता पिता राम प्रसाद गुप्ता (लातेहार) और इम्तियाज अंसारी पिता हजरत अंसारी फुटकलटोली शामिल हैं। अपराधियों ने 19 सितंबर को रिंगरोड में सिमलिया के पास स्थित धौनी फॉर्म हाउस के पास स्थित होटल के पास खड़ी बोलेरो को लेकर चंपत हो गये थे। पुलिस इसकी वक्त से इनके पीछे लगी हुई थी और आज उसे सफलता हासिल हो गई। उम्मीद जतायी जा रही है कि पुछताछ में इनके अन्य रैकेट का खुलासा हो सकता है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More