रांची: हत्या सहित चोरी का खुलासा, 2 अपराधी गिरफ्तार

रांची: राजधानी में हत्या और बाइक चोरी का खुलासा हुआ है और इस बाबत दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को इस बात की जानकारी देते हुये ग्रामीण एसपी आशुतोष शेखर ने मीडिया को बताया कि 24 जून को तमाड़ थाना के मुरूपा में गला रेते एक युवक का शव बरामद किया गया था, जिसमें अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया। इस बाबत बुंडू के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक रविदास के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई व प्रारंभिक जांच के तहत कांड में शामिल अड़की के बुधन लाल सिंह मुंडा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के इसने अपराध स्वीकार कर लिया। इसने बताया कि मेरी पत्नी से नाजायज संबंध होने के कारण तमाड़ के उलीडीह निवासी अनुज मुंडा की हत्या कर दी थी। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार और मोबाइल बरामद कर लिया गया। इसके अलावे एक अन्य चोरी के मामले में पुलिस ने गुमला भरनो निवासी सोमेन उरांव को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर चोरी के तीन बाइक को उसके घर से बरामद किया गया है। पुलिस पुछताछ के आधार पर इनके अन्य सहयोगियों को दबोचने के लिए छापेमारी कर रही है।
[URIS id=9499]

