रांची: वाहन चोर गिरोह के छह सदस्य पुलिस गिरफ्त में

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में पुलिस ने रविवार को एक बड़े वाहन चोर गिरोह को दबोचा है। यह अंर्तराज्यीय चोरों का गिरोह कार को चुराकर उसे शराब की तस्करी के उपयोग करते थे। गिरोह के कुल छह अपराधियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने इसका खुलासा किया है। सीनियर एसपी अनीश गुप्ता ने सिटी एसपी सुजाता वीणापानी के नेतृत्व में इन्हें पकड़ने के लिए एसआईटी टीम का गठन किया था।
पुलिस का कहना है कि शादी या अन्य कार्यक्रम में पहुंच कर ये अपराधी वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। एसएसपी अनीश गुप्ता ने बताया कि गिरोह के निशाने पर प्रायः बोलेरो गाड़ी रहती थी। पुछताछ के दौरान इन्होंने 18 मामलो में संलिप्तता स्वीकारी है। इनके पास से चारी के चार वाहनों को बरामद किया गया है, नंबर प्लेट बदलकर ये इनका उपयोग करते थे। बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त चोरी के वाहनों का प्रयोग बिहार में शराब सप्लाई के लिए करते थे। सीनियर एसपी ने बताया कि शनिवार को गुप्त सूचना मिली थी कि चोर गिरोह का सरगना सोनू साव अपने दो साथियों के साथ चोरी का बोलेरो लेकर रांची आ रहा है व चोरी की घटना को अंजाम देने वाला है। इस सूचना के बाद बीआईटी थाना क्षेत्र के पारचट्टू रिंग रोड पर चेकिंग अभियान लगाया गया तथा सोनू साव को चोरी के बोलेरो जिसपर फर्जी नंबर प्लेट लगा हुआ था, के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान उसके दो सहयोगी अरुण राम एवं चतुर साव मौका देख गाड़ी से कूदकर भाग निकले। इस संबंध में सदर (मेसरा) थाना में मामला दर्ज किया गया है।
[URIS id=9499]


